विपिन- इलेवन ने माही इलेवन को तीन रन से हराया

जय मां काली युवा क्लब की ओर से प्रजापेटिया खेल मैदान में दो दिवसीय फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

बिंदापाथर. प्रजापेटिया जय मां काली युवा क्लब की ओर से प्रजापेटिया खेल मैदान में दो दिवसीय फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. टूर्नामेंट का शुभारंभ बिंदापाथर मुखिया प्रवास कुमार हेंब्रम ने किया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच विपिन-इलेवन फुटाबांध व माही-इलेवन प्रजापेटिया के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माही-ने ने निर्धारित आठ ओवर में 70 रन बनाये. जीत के लिए मैदान पर उतरे विपिन- इलेवन ने निर्धारित ओवर में 73 रन बनाकर मैच जीत लिया. मुखिया प्रवास कुमार हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय है. गांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है. मौके पर आस्तिक भंडारी, अमित सिंह, गोरांग सिंह, तापस सिंह, राहुल सिंह, जयवीर सिंह, निर्माण सिंह, उमेश सिंह, अशोक यादव, देवाशीष सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >