मिहिजाम में चला वाहन जांच अभियान, 14 बाइकें जब्त

मिहिजाम पुलिस ने थाने के निकट मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया. जांच अभियान में दो पहिया वाहनों के डिक्की व कागजात खंगाले गये.

मिहिजाम. एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर मिहिजाम पुलिस ने थाने के निकट मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया. जांच अभियान में दो पहिया वाहनों के डिक्की व कागजात खंगाले गये. मौके पर 14 बाइकें जब्त की गयी. इन वाहनों के कागजात वाहन मालिक की ओर से मौके पर प्रस्तुत नहीं किये जाने पर इन्हें जब्त कर थाना ले आयी. वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया. कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकालने में ही अपनी भलाई मान रहे थे. बताया गया है कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >