नारायणपुर. मुर्गाडीह-लोहारंगी पुल के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, ठकरायडीह गांव निवासी कालीराम टुडू पुल के समीप किसी कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान मुर्गाडीह गांव निवासी रंजीत हांसदा बाइक से लोहारंगी से अपने घर लौट रहे थे. पुल के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सवार ने कालीराम टुडू को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.
सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक रेफर
नारायणपुर. मुर्गाडीह-लोहारंगी पुल के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
