मारपीट को लेकर करमाटांड़ थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज

करमाटांड़ थाना क्षेत्र में हुई मारपीट को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र में हुई मारपीट को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. शांतिनगर के वासुदेव मंडल ने गाली गलौज, मारपीट, सोने का चैन छीने लेने का आरोप लगाते हुए करमाटांड़ बाजार के 10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है, जिसका करमाटांड़ थाना कांड संख्या 71-2024 है, वादी वासुदेव मंडल ने करमाटांड बाजार के विनोद साह, मंगली देवी, दीपक साह, वीरेंद्र मंडल, धनंजय मंडल, प्रमिला देवी, आंचल देवी, श्याम सुंदर मंडल व भगिया देवी को आरोपी बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष के वादिनी कुंती देवी ने भी गाली गलौज, मारपीट, सोने का मंगलसूत्र छीन लेने के आरोप में 12 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है, जिसका करमाटांड़ थाना कांड संख्या 72- 2024 है. मामले में वादिनी कुंती देवी ने शांतिनगर के शिबू मंडल, वासुदेव मंडल, बसंत मंडल, श्याम सुंदर मंडल, संजू मंडल, कृष्ण मंडल, बसंत मंडल की पत्नी, आरती देवी, रिपु देवी, सुनीता देवी, कृष्ण मंडल की पत्नी को आरोपी बनाया है. इस घटना में पुलिस की ओर से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >