बावनबीघा में दो बाइकों की टक्कर, एक व्यक्ति जख्मी

नारायणपुर. बावनबीघा के समीप शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना हुई. पहचान गोंदरायडीह गांव निवासी राजकिशोर मंडल के रूप में की गयी है.

नारायणपुर. बावनबीघा के समीप शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना हुई. पहचान गोंदरायडीह गांव निवासी राजकिशोर मंडल के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, राजकिशोर मंडल शनिवार को नारायणपुर बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बावनबीघा के पास दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकिशोर मंडल सड़क पर गिर पड़े और उन्हें शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को सड़क से उठाया और तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है. वहीं, दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस ने मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >