इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पंजाब पहुंची दो नाबालिग बहनें

मिहिजाम पुलिस ने लुधियाना से किया सकुशल बरामद

मिहिजाम. मिहिजाम पुलिस ने 19 अप्रैल से लापता दो सगी नाबालिग बहनों को पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया. जांच को अपहरण से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन तकनीकी जांच और पूछताछ में यह मामला इंस्टाग्राम से शुरू हुए प्रेम-प्रसंग का निकला. थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दोनों बहनों के लापता होने के बाद पुलिस ने कांड संख्या 20/26 दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब के लुधियाना स्थित न्यू शिवाजी नगर में छापेमारी कर दोनों नाबालिग बहनों को बरामद किया. टीम का नेतृत्व पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने किया. छापेमारी के दौरान मौके से राकेश कुमार पोद्दार (19) को हिरासत में लिया गया. वह मूल रूप से दरभंगा निवासी है. लुधियाना में निजी दुकान में कार्य करता है. जांच में सामने आया कि बड़ी बहन की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से राकेश से हुई थी. 19 अप्रैल को बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को साथ लेकर पहले आसनसोल पहुंची. वहां से राकेश के साथ लुधियाना चली गयी. बताया जा रहा है कि राकेश वहां 16 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करता है. कोट तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के कारण पुलिस को मामले में सफलता मिली. जांच में स्पष्ट हुआ कि यह अपहरण नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला था. फिलहाल राकेश कुमार पोद्दार से पूछताछ जारी है. प्रदीप राणा, थाना प्रभारी, मिहिजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >