आवारा कुत्ते के काटने से दो बच्ची जख्मी

नोकी सलैया गांव में आवारा कुत्ते के काटने से दो बच्ची घायल हो गयी.

नारायणपुर. अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के नोकी सलैया गांव में आवारा कुत्ते के काटने से दो बच्ची घायल हो गयी. दोनों घायल बच्ची के परिजन सीएचसी ले जाकर उपचार कराया. घायल बच्ची के परिजन नोकी सलैया निवासी बाबूजन अंसारी ने बताया कि उनकी पुत्री तब्बसुम खातून और टोंगोडीह निवासी गफूर मियां की पुत्री अफसाना खातून जो अपने मामा घर नोकी सलैया गांव आई हुई थीं. चापाकल में हाथ धोने के दौरान दोनों को आवारा कुत्तों ने झपट कर काट लिया. सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन दिलाने के बाद घर ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >