गर्मी में ट्रांसफॉर्मर खराब, पाकडीह के उपभोक्ता परेशान

पाकडीह में 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है. इससे लगभग 200 से अधिक परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं.

जामताड़ा. शहर से सटे पाकडीह में 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है. इससे लगभग 200 से अधिक परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. लोगों की शिकायत है कि ट्रांसफॉर्मर को अभी तक मरम्मत नहीं किया गया है. बिजली के बिना जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं वहीं पानी और मोबाइल चार्ज के लिए परेशान हैं. ग्रामीण जियाउल खान, अनवर अंसारी, मुख्तार आलम, फिरोज अंसारी आदि ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफॉर्मर अचानक खराब हो गया. इसके चलते पूरे इलाके में अंधेरा छा गया है. स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा कर मरम्मत के लिए मिस्त्री को लगाया गया है, लेकिन बिजली विभाग सुध तक लेने नहीं पहुंचा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >