बंद घर से लाखों के जेवरात चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, एक फरार

जामताड़ा. बिंदापाथर थाना क्षेत्र के श्रीपुर में बंद घर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.

– एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी – 08 सितंबर को पीड़ित मुकेश कुमार सिंह के बंद घर में हुई थी चोरी – घर के सभी सदस्य वैष्णव देवी गये था पूजा करने पकड़े गये आरोपी श्रीपुर गांव के पिंटू कुमार सिंह, विक्के उर्फ पवर कर, सचिन सिंह व नितिन फरार संवाददाता, जामताड़ा. बिंदापाथर थाना क्षेत्र के श्रीपुर में बंद घर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इसका खुलासा एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर किया. बताया कि 08 सितंबर को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के मुकेश कुमार सिंह के बंद घर में चोरी की घटना हुई थी. पीड़ित की ओर बिंदापाथर थाने में आवेदन दिया गया था कि उनके घर के सभी सदस्य वैष्णो देवी पूजा करने गये थे. इसी बीच उनके घर में चोरी की घटना हो गई. इसमें पीड़ित ने बताया कि उनके घर से सोने एवं चांदी (लगभग 10 लाख के आभूषण) की चोरी हुई है. एसपी ने कहा इस कांड के उद्भेदन के लिए नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. टीम ने उक्त कांड के अनुसंधान के क्रम में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. साथ ही उनके पास से चोरी में प्रयुक्त हथियार व चोरी के जेवरात भी बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख बताया जा रहा है. गिरफ्तार सभी अभियुक्त श्रीपुर गांव के रहने वाले पिंटू कुमार सिंह, विक्के उर्फ पवर कर, सचिन सिंह शामिल है. जबकि एक अभियुक्त नितिन कुमार उर्फ छोटू फरार है. एसपी ने बताया कि ये सभी अभियुक्त रैकी कर घटना को अंजाम दिया था. सभी गांव के रहने वाले हैं तो पीड़ित के घर के बारे में पूरी जानकारी भी अभियुक्तों को थी. इस कारण आसानी से घटना का अंजाम दिया. बताया कि पीड़ित मुकेश कुमार सिंह की पत्नी के मायका में सोना चांदी की दुकान है. जिस कारण उनकी पत्नी कुछ-कुछ ज्वेलरी का समान अपने घर लाकर गांव की महिलाओं के बीच बेचने का काम करती है. एसपी ने बताया कि चोरी के जेवरात को अभियुक्त द्वारा पश्चिम बंगाल के कुल्टी सहित अन्य स्थानों में ले जाकर ज्वेलरी दुकान में बेचने का काम किया है. वैसे दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है. अभियुक्तों ने दुकानदार को बताया था कि उनका अपना ज्वेलरी दुकान है. जिसे बंद कर दिया, जिस कारण कुछ- कुछ समान बच गया है. कुछ कम दाम करके चोरी के आभूषण उनके पास बेचा गया था. ये समान हुआ जब्त : लोहे का सब्बल, स्क्रूव ड्राइव, पिलास, छेनी, घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, 03 मोबाइल, नकद 5200 रुपये, नाक का नोजपीन 05 पीस, जेवर को गलाया हुआ सोना 20 ग्राम, चांदी का सिक्का 21 पीस, पायल 110 पीस, बाला 04 पीस, बिछिया 56 पीस, कमर खोसनी 02 पीस, चांदी का चेन 06 पीस, सुपाड़ी 03 पीस, चांदी का चंद्रमा 03 पीस, ब्रासलेट 01 पीस, मोती का मूंगा चांदी का 01 पीस व ताबीज 02 पीस बरामद किया गया है. छापेमारी टीम में ये थे शामिल. नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, एएसआइ राकेश रंजन, हवलदार रंजीत प्रसाद साह, आरक्षी संतोष कुमार सिंह, शब्बीर सिद्दिकी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >