पोसोई गांव में मवेशी चोरी के आरोप में तीन युवक पकड़ाया

जामताड़ा. पोसोई के ग्रामीणों ने मवेशी (सांड) की चोरी के आरोप में तीन युवकों को पकड़कर बंधक बना लिया.

जामताड़ा. जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोई के ग्रामीणों ने मवेशी (सांड) की चोरी के आरोप में तीन युवकों को पकड़कर बंधक बना लिया. सूचना पर जामताड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को मुक्त कराया. बताया जा रहा है कि जामताड़ा थाने में बांड भरवाकर तीनों आरोपी युवक को छोड़ दिया गया है. जानकारी के अनुसार पकड़े गये आरोपियों की पहचान बिंदु दां (सोनबाद निवासी), राहुल दां (सोनबाद निवासी) व विशेश्वर सोरेन (रामपुर निवासी) के रूप में की गयी. ग्रामीणों के मुताबिक, तीनों युवकों ने सांड चोरी का प्रयास किया था. इधर, तीनों आरोपियों का कहना है कि वे मवेशी की खरीद-बिक्री का काम करते हैं. पुलिस जांच के बाद तीनों को जामताड़ा थाने ले आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >