संवाददाता, जामताड़ा : रेलवे ने झाझा–सीतारामपुर रेलखंड की डाउन लाइन पर मथुरापुर स्टेशन में स्थायी गुणवत्ता मरम्मत योजना के तहत प्रस्तावित ट्रैफिक ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गई तीन यात्री ट्रेनों का परिचालन फिर से बहाल कर दिया है. अब ये ट्रेनें निर्धारित मार्ग और समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी. बहाल की गई ट्रेनों में 63546 जसीडीह–अंडाल पैसेंजर, 63509 बर्द्धमान–झाझा पैसेंजर और 63510 झाझा–बर्द्धमान पैसेंजर शामिल हैं. रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें 13 जुलाई, 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई, 3 अगस्त, 6 अगस्त, 10 अगस्त और 13 अगस्त 2026 को अपने निर्धारित समय पर चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों से संशोधित व्यवस्था की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की है. साथ ही पूर्व में ट्रेनों के निरस्त रहने से हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है.
आसनसोल मंडल में तीन पैसेंजर ट्रेनों की सेवा बहाल, अब निर्धारित समय पर चलेंगी

आसनसोल मंडल में तीन पैसेंजर ट्रेनों की सेवा बहाल, अब निर्धारित समय पर चलेंगी
Copied link
आसनसोल रेल मंडल ने झाझा-सीतारामपुर रेलखंड पर तीन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन फिर से बहाल कर दिया है। अब ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।