दुर्गापुर में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच शुरू

दुर्गापुर फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का उदघाटन बुधवार को पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ने किया.

कुंडहित. दुर्गापुर फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का उदघाटन बुधवार को पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, बनकटी के मुखिया भीम हेंब्रम, ग्राम प्रधान सीताराम मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. इस खेल का आयोजन दुर्गापुर आदिवासी जाहेरगढ़ क्लब की ओर से किया गया. भजहरि मंडल ने कहा पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेल भी हमारे जीवन के लिए जरूरी है. इससे मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है. खेल को अनुशासित ढंग से खेलना चाहिए. हार जीत से निराश न हो कर खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. खेल के माध्यम से भी हम अपने जीवन को संवार सकते हैं. मौके पर पूर्व पंचायत समिति के सदस्य अरुण सोरेन, रूपधन सोरेन, क्लब के अध्यक्ष, सचिव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >