कैश बैक का लालच दे कर ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की. बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इसमें एसआइ हीरालाल महतो, एसआइ अशोक कुमार गोराई सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था. मिहिजाम थानांतर्गत ग्राम तलबेड़िया स्थित जंगल में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी की गयी. इस दौरान साइबर अपराध करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर आरोपी में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुलदुलई गांव के राजेंद्र राय, निर्मल राय व रटनियां गांव के विकास भंडारी शामिल है. इन सभी के पास से सात मोबाइल, नौ सिम व एक बाइक जब्त की गयी. इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 31/2025, धारा 111(2 (b)/317(2) /317(4) /317(5) /318(4) /319(2) /336(3) /338/340(2) /3(5) Β.Ν.5 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. बताया कि गिरफ्तार साइबर ठग ईजी माई डील एप से फोन पे में 1,000 रुपये का केश बेक का मैसेज भेजते थे. ग्राहक के एक्सेप्ट करते ही बैंक एकाउंट खाली कर देते थे. ईजी माई डील एप में पैसा आ जाता है. उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते है फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देते थे. बताया कि प्राथमिक अभियुक्त विकास भंडारी पूर्व में साइबर ठगी के आरोप में जेल गया है. ये सभी बिहार, प. बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा आदि प्रदेशों के लोगों को ठगी का शिकार करते थे. मौके पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >