झारखंड में तीन कफ सिरप पर लगा बैन, नोटिफिकेशन जारी

जामताड़ा. झारखंड सरकार ने जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोल्डरेफ, रेपि फ्रेस व रिलीफ (Coldref, Repifresh, Relife) नामक कफ सिरप के उपयोग और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है.

संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड सरकार ने जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोल्डरेफ, रेपि फ्रेस व रिलीफ (Coldref, Repifresh, Relife) नामक कफ सिरप के उपयोग और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. मध्यप्रदेश और राजस्थान में इन कफ सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत की गंभीर घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने त्वरित एक्शन लेते हुए इन ब्रांडों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है. डॉ इरफान अंसारी ने कहा “स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मैंने विभाग को साफ निर्देश दिया है कि जो भी दोषी पाया जाए, उसे किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाए. डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी नहीं दी गयी है़, ताकि स्वास्थ्य से समझौता किया जाए, बल्कि जनता के जीवन की रक्षा के लिए दी गयी है. मंत्री ने सभी जिलों के औषधि नियंत्रक अधिकारियों और ड्रग इंस्पेक्टरों को आदेश दिया है कि राज्य के सभी मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों से संदिग्ध कफ सिरप के नमूने एकत्र किए जाए. नमूनों को प्रयोगशाला में जांच कराई जाए, ताकि हानिकारक या घटिया दवाओं की पहचान की जा सके. चिह्नित कफ सिरप तुरंत जब्त और नष्ट करने की कार्रवाई की जाए. उन्होंने सभी डॉक्टर और फार्मासिस्ट मरीजों को दवाओं के परामर्श में पूरी सावधानी बरतें और नियमों का कड़ाई से पालन करें. राज्य का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. जिलास्तर से लेकर राज्य मुख्यालय तक लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि झारखंड में कोई भी हानिकारक दवा जनता तक न पहुंच सके. पूरा स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे चौकस है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >