जनता दरबार में तीन मामले का किया गया निबटारा

थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें तीन मामले का निबटारा किया गया.

मिहिजाम. थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. मिहिजाम की जनता की समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार लगाया जाता है, जिसमें पुराने लंबित मामले और नये का निपटारा किया जाता है. इससे मिहिजाम की जनता को काफी सहूलियत होती है. मिहिजाम थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार थाना परिसर में लगाया जायेगा. मंगलवार को तीन मामले का निबटारा किया गया. मौके पर सीओ अविश्वर मुर्मू, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, संजय सिंह, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >