दिवाली पर गरीब परिवार की थाली में लौटेगी मिठास: मंत्री

जामताड़ा. खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के लगभग 9 लाख गरीब परिवारों को नौ महीनों से चीनी नहीं मिल पा रही थी.

संवाददाता, जामताड़ा. खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के लगभग 9 लाख गरीब परिवारों को नौ महीनों से चीनी नहीं मिल पा रही थी. अब सरकार ने निर्णय लिया है कि दिवाली से पहले हर गरीब परिवारों की थाली में मिठास लौटेगी. उन्होंने कहा कि चीनी आपूर्तिकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के समय किसी को परेशानी न हो. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. कहा कि केंद्र की उदासीनता से दाल आपूर्ति में देरी हो रही है. कई बार पत्राचार के बावजूद केंद्र सरकार ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई है, ऊपर से राज्य का कोटा भी कम कर दिया गया है. इसके बावजूद राज्य सरकार ने खुद से दाल खरीद के लिए निविदा जारी कर दी है, ताकि जल्द हर लाभुक को दाल उपलब्ध हो सके. कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >