थाना प्रभारी ने पत्थर लदा ट्रैक्टर किया जब्त

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा ने नतुनडीह के समीप एक पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त किया है.

नाला. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा ने नतुनडीह के समीप एक पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर को जाते देखा, जिसमें पत्थर लदा हुआ था. पत्थर सहित ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है. आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को लिखा गया है. कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार पनपने नहीं दिया जायेगा. बताया कि कार्रवाई के लिए छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >