मंच ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक

झारखंड कल्याण संघर्ष मंच की ओर से करमाटांड़ में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया.

विद्यासागर. झारखंड कल्याण संघर्ष मंच की ओर से करमाटांड़ में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. मंच के सभी पदाधिकारियों ने आम जनता से एक जून को अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की. मंच के कासीटांड गांव के एक सदस्य विशेश्वर मंडल की तबीयत खराब रहने के कारण उनसे मिलकर हाल चाल जाना. मंच के कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप गुप्ता ने कहा कि संघर्ष मंच हमारा परिवार है, जहां हम सभी प्रेम भाव के साथ हर समय एक दूसरे के साथ खड़ा होते हैं. मौके पर अध्यक्ष जयदेव मंडल, उपाध्यक्ष भूदेव मंडल, सचिव राजकुमार मंडल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, विकास मंडल, सुरेश मंडल, चतुर मंडल, गोविंद मंडल, डाॅ संजय मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >