बंगाल के लोगों ने पीएम मोदी के हाथों को किया मजबूत : कमलेश

जामताड़ा. बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने बधाई दी है.

जामताड़ा. बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने बधाई दी है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कमलेश मंडल ने कहा कि असम सहित बंगाल एवं पुडुचेरी में जिस प्रकार से भाजपा ने जीत दर्ज की है. उससे यह एक बार फिर साबित हो गया है कि देश को नरेंद्र मोदी ही चाहिए. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब देते हुए ममता सरकार को हटाने का निर्णय लिया. बंगाल में पहली बार कमल खिलाने का कार्य किया. उन्होंने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से टीएमसी के गुंडों ने चुनाव में उपद्रव मचाया और लोगों को डराने का प्रयास किया. इसके बावजूद वहां के लोगों ने निडरता का परिचय देते हुए नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित असम, पुडुचेरी एवं बंगाल के आवाम को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >