पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग, बैंकों में काम-काज रहा ठप

जामताड़ा. फाइव डे वीक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में जिले भर के बैंककर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल की.

प्रदर्शन. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के सदस्यों ने की हड़ताल संवाददाता, जामताड़ा. फाइव डे वीक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में जिले भर के बैंककर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल की. इससे जिले भर में बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा. हड़ताल के कारण करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ. ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बैंक खुलते ही सभी कर्मचारी अपने-अपने शाखा पहुंचे, लेकिन काम-काज बंद रखते हुए प्रदर्शन किया. सभी शाखा के कर्मी एसबीआइ मुख्य शाखा, आइडीबीआइ सहित अन्य शाखा के समक्ष जुटे और प्रदर्शन किया. कहा, बैंककर्मियों की पुरानी मांगें सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग को शीघ्र लागू करना होगा. क्योंकि आइबीए की ओर से पहले ही इसपर सहमति दे दी गयी है. अगर जल्द इस मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो फिर से बैंककर्मी हड़लात करेंगे. जानकारी के अनुसार, मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ आइबीए और बैंक यूनियनों के बीच हुए वेतन समझौते में शामिल पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के कार्यान्वयन की मांग को लेकर की गयी. समझौते के अनुसार, सभी शनिवार को अवकाश किये जाने थे, लेकिन वर्तमान में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश है. कर्मियों का कहना है कि बिना साप्ताहिक कार्य घंटों में कटौती किये पांच दिवसीय बैंकिंग लागू किया जाए. मौके पर सोनू कुमार सिंह, अरुण कुमार सिन्हा-इंडियन बैंक, धीरज कांति खान-एसबीआइ, कुन्दन डे-इंडियन बैंक, गोपाल कुमार- एसबीआइ, मंजूर आलम एसबीआइ, कार्तिक हलधर-केनरा बैंक, अशोक कुमार-यूनियन बैंक, अजय कुमार सिंह-एसबीआइ, कमलेश कुमार मंडल-एसबीआइ, श्रृष्टि कुमारी, संजीता शर्मा-एसबीआइ, ललिता डोडराय-एसबीआइ, पवन पंडित-एसबीआइ, चंचल रंजन मंडल-एसबीआइ, संजीत कुमार-एसबीआइ, लालटू सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >