लीज क्षेत्र के बाहर खनन करने वालों पर करें कार्रवाई : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई.

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीसी ने कहा किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होना चाहिए, इसे सुनिश्चित करें. इसे लेकर लगातार कार्रवाई करें. जिलांतर्गत कैटेगरी 1 के 25 चिह्नित बालू घाटों (जो ग्राम पंचायत से संचालित है) के संचालन के अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी ली. प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा जिले में कहीं भी बालू का अवैध उठाव, परिवहन एवं भंडारण नहीं हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें. वहीं नाला थाना क्षेत्र के पांडेश्वर क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों में कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों की भराई का निर्देश दिया. बताया गया कि वित्तीय वर्ष में 2024- 2025 तक अवैध खनिज परिवहन रोकथाम आदि के कुल 83 मामलों में से बालू खनिज के 45 मामलों में 53 वाहनों की जब्ती एवं 4 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई. कुल दंड राशि 10,15,000 की वसूली की गई है. वहीं पत्थर खनिज के 25 मामलों में 28 वाहनों की जब्ती तथा 13,92,000 दंड राशि की वसूली की गई. फायर क्ले खनिज के 01 मामले में 01 वाहन जब्ती तथा 40,000 रुपये दंड राशि की वसूली की गई. जिलांतर्गत कुल 56,500 सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त करते हुए 02 प्राथमिकी दर्ज की गई है. वृहत खनिज कोयला खनिज के 17 मामलों में 20 वाहनों की जब्ती के साथ 17 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मौके पर एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब, डीएफओ राहुल कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, डीटीओ मनोज कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >