तब्बसुम और जिन्नत बनीं आंगनबाड़ी सहायिका

कोरीडीह पंचायत अंतर्गत पोखरिया व कठडाबर गांव में गुरुवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई.

नारायणपुर. कोरीडीह पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में गुरुवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया. चयन प्रक्रिया में बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुरली यादव, महिला पर्यवेक्षिका नियोती दास, मुखिया पार्वती मुर्मू मौजूद थीं. बीडीओ ने विभागीय संकल्प के बारे में जानकारी दी. इस दौरान दो महिलाओं ने आवेदन किया. अंक प्रतिशत के आधार पर तब्बसुम जहां का चयन सहायिका पद के लिए किया गया. वहीं दूसरी आमसभा कठडाबर गांव में हुई. यहां चार महिलाओं ने सहायिका पद के लिए आवेदन किया. अंक प्रतिशत के आधार पर जिन्नत अफरोज का चयन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >