कुष्ठ खोज के लिए 30 जनवरी से होगा सर्वे : डॉ केदार महतो

नारायणपुर अंचल सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई.

नारायणपुर. नारायणपुर अंचल सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केदार महतो ने कहा विगत एक से सात वर्ष के अंतराल में जिन गांव से कुष्ठ रोगी मिले थे उन गांव में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग सर्वे करेगा. रोगियों की जांच की जायेगी. कहा कि विभाग और सरकार का प्रयास है कि कुष्ठ का पूरी तरह से उन्मूलन हो. इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं. सर्वे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और आंगनबाड़ी सेविकाओं का सहयोग की जरूरत होगी. सर्वे इसलिए भी महत्वपूर्ण है, ताकि कुछ रोगियों की पहचान कर उनका समुचित इलाज किया जा सके. मौके पर प्रमुख अंजना हेंब्रम, पूर्व उपप्रमुख दल गोविंद रजक, बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, सहायक अभियंता कुमार अनुराग, स्वास्थ्य कर्मी प्रफुल्ल रवानी, राजा रत्नम, नूर अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >