छात्रों को टीबी व एचआइवी से बचाव की दी गयी जानकारी

जामताड़ा. जामताड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को टीबी और एचआइवी से बचाव व इलाज को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया.

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को टीबी और एचआइवी से बचाव व इलाज को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया. छात्र-छात्राओं को टीबी और एचआइवी संक्रमण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि यदि जामताड़ा को टीबी मुक्त बनाना है, तो जनसहभागिता आवश्यक है. लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक होकर समय पर जांच और उपचार कराना चाहिए. सदर अस्पताल के आइसीटीसी परामर्शी सुनील कुमार दुबे ने एड्स व एचआइवी जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी दी. इस दौरान क्विज का आयोजन किया गया. इसका संचालन आशीष कुमार चौबे ने किया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्राचार्य प्रो कौशल, डॉ काकुल गोराई, प्रो महेश, प्रो रेश्मा टोप्पो, टीबी विभाग के तरुण कुमार नंदी, संजीत कुमार पाल, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >