एसटीटी ने सहिया साथी के कार्यों के बारे में ली जानकारी

सीएचसी में शनिवार को सहिया साथी की मासिक बैठक हुई. एसटीटी ने सहिया साथी से स्वास्थ्य सहिया की ओर से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली.

नारायणपुर. सीएचसी में शनिवार को सहिया साथी की मासिक बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से एसटीटी साहिक अली, बीटीटी प्रजीत कुमार व शांतिलता हेंब्रम मौजूद थीं. एसटीटी ने सहिया साथी से स्वास्थ्य सहिया की ओर से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली. संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन आदि कार्यों को बढ़ावा देने का दिशा-निर्देश दिया. सहिया साथी से व्यस्क बीसीजी टीकाकरण, एचबीएनसी, एचबीवाइसी, सास बहु एवं पति सम्मेलन आदि विषयों पर चर्चा की. मौके पर सोनामुनी सोरेन, राधीका देवी, नीलम तिवारी, नीतू देवी, गुड़िया देवी, मिरोदी टुडू आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >