राज्य स्तरीय टीम ने एमडीए कार्यक्रम का लिया जायजा

राज्य स्तरीय टीम ने बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के चरघरा व मलवा गांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का जायजा लिया.

नारायणपुर. स्वास्थ्य विभाग रांची की राज्य स्तरीय टीम ने बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के चरघरा व मलवा गांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का जायजा लिया. इस अवसर पर आइडीए, एमडीए कार्यक्रम की जांच की. टीम में शामिल विनय कुमार ने चरघरा एवं मालवा गांव में लोगों से फाइलेरिया रोधी दवा खाने के बारे में जानकारी ली. टीम ने गांव में दिवाल लेखन में त्रुटि पाकर सहिया छमोली मुर्मू एवं पार्वती देवी को सुधार करने का निर्देश दिया. वहीं आइडीए, एमडीए रजिस्टर की जांच कर उन्हें कई दिशा-निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >