10 दिनों में खर्च करें 15वें वित्त आयोग की निधि, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीपीआरओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में गुरुवार को डीपीआरओ पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की निधि पर बैठक हुई.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड सभागार में गुरुवार को डीपीआरओ पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की निधि पर बैठक हुई. डीपीआरओ ने पंचायतवार राशि के आय-व्यय की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि कई पंचायतों में लाखों रुपये खाते में जमा है, लेकिन अब तक उसका उपयोग नहीं किया गया है. नयाडीह पंचायत में 12 लाख रुपये, बंदरचुंवा में 08 लाख, पबिया में 5.34 लाख, झिलुवा में 8 लाख, मदनाडीह में 9 लाख 87 हजार, नावाडीह में 7.96 लाख व नारायणपुर पंचायत में 4.91 लाख रुपये जमा पड़ा है. उन्होंने कहा कि यह राशि पंचायतों में विकास कार्य के लिए दी गयी है, लेकिन पंचायत सचिव जानबूझकर इसे खर्च नहीं कर रहे हैं. इसे सीधी लापरवाही मानते हुए उन्होंने पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगाई. डीपीआरओ ने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सचिव 10 दिनों के भीतर राशि खर्च करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि पंचायत निधि का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना है. वहीं नयाडीह पंचायत के सचिव के अनुपस्थित रहने और राशि खर्च नहीं करने पर वेतन भुगतान अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश बीडीओ को दिया. डीपीआरओ ने कहा कि रॉयल्टी से प्राप्त राशि माइनिंग, श्रम सहित अन्य विभागों में बकाया है, जिसे एक सप्ताह के भीतर जमा किया जाए. मौके पर प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता, बीपीआरओ पानसोर मरांडी, प्रखंड समन्वयक नरेश सोरेन सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >