स्पीकर ने सार्वजनिक दुर्गापूजा मंडप का किया उद्घाटन

नाला. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेताजी स्टेडियम में सार्वजनिक दुर्गापूजा मंडप का उद्घाटन किया.

नाला. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेताजी स्टेडियम में सार्वजनिक दुर्गापूजा मंडप का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. उद्घाटन के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने मां का दर्शन कर नमन किया. विधानसभा क्षेत्र में अमन चैन की कामना की. लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में पूजा का आनंद लेने को कहा. कहा कि इस पूजा का प्रचार-प्रसार दूर दूर तक हुआ है. नाला जैसे जगहों में जिस भव्यता के साथ पूजा हो ही है उसे बरकरार रखना है. पूजा कमेटी के सभी सदस्यों को पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चौकसी बरतने को कहा. वहीं नाला थाना प्रभारी को पूजा के दौरान विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस बलों की तैनाती करने को कहा. मौके पर बीडीओ आकांक्षा कुमारी, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, झामुमो नेता खिरोद महतो, भवसिंधु लायक, जनार्दन भंडारी, गुपिन सोरेन, राधु मंडल, कमेटी के टिंकू डोकानियां, संजीव ठाकुर, सुकांत राणा, दयामय लायक, साधन साधु, बबलू बनर्जी, राजू दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >