स्पीकर ने झामुमो जिलाध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

श्यामलाल हेंब्रम झारखंड आंदोलन के अगुवा साथी थे.

नाला. झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम लाल हेंब्रम के असामयिक निधन की खबर सुनते ही झामुमो परिवार में शोक की लहर छा गया. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्यामलाल हेंब्रम झारखंड आंदोलन के अगुवा साथी थे. झारखंड अलग राज्य रे निर्माण में मुख्य भूमिका निभाते हुए कई बार जेल भी गये. झमुमो संगठन को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है. उनके चले जाने से पार्टी ने योद्धा को खो दिया है. उनकी कमी को भरपाई करना असंभव है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करने व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके परिवार के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >