5.30 लाख का चेक पाकर दीदियां हुईं खुश, बोलीं थैंक्स सीएम सर

कोरीडीह -1 व नारायणपुर पंचायत में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नारायणपुर. प्रखंड के कोरीडीह -1 व नारायणपुर पंचायत में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अबुआ आवास, सीएम मंईयां सम्मान योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, केसीसी, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना लाभ लेने के लोगों से आवेदन लिये गये. बीडीओ मुरली यादव ने शिविरों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने नारायणपुर एवं कोरीडीह -1 पंचायत में जेएसएलपीएस के महिला समूह के बीच पांच लाख तीस हजार रुपये ऋण के चेक का वितरण किया. चेक पाकर दीदियों ने कहा कि इससे हमारा आजीविका सुदृढ़ होगी. सीएम सर को थैंक्स देता हूं. मौके पर सीआइ निरंजन मिश्रा, जेइ कैलाश कुमार, अमित कुमार, डॉ केदार महतो, उदय ओझा, तापस लायक, जान मोहम्मद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >