बीमार व्यक्ति ने महिला पर चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

रूपनारायणपुर में मानसिक तौर पर बीमार एक शख्स ने एक महिला को चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी.

मिहिजाम. रूपनारायणपुर में मानसिक तौर पर बीमार एक शख्स ने एक महिला को चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे की है. महिला का नाम अनिता साहू (42) बताया गया है. महिला रूपनायणपुर स्थित एक प्लाइ व्यवसाययी की पत्नी थी. बताया गया है कि अनिता देवी घर के बाहर सप्लाई नल से पानी ले रही थी. इसी दौरान श्यामपद मंडल नामक व्यक्ति ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. श्यामपद मंडल ने अनिता के चेहरे एवं सिर पर कई बार हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयीं थी. अचानक हुई घटना के बाद लोगों ने श्यामपद मंडल को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार होकर कुछ दूरी पर स्थित रूपनारायणपुर थाने पहुंचकर किसी महिला को चाकू से हमला करने की जानकारी दी थी. इस घटना के बाद महिला को दुर्गापुर ले जाया गया. इस घटना में आरोपी श्यामपद मंडल के भाई जयंत मंडल ने पुलिस को बताया कि उनका भाई पिछले पांच साल से मानसिक रूप से बीमार है. कुछ समय से उन्होंने दवाइयां लेना बंद कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >