जामताड़ा के शिव मंदिर में मां पार्वती की मूर्ति खंडित, श्रद्धालुओं में नाराजगी

Jamtara News: शिव मंदिर में रविवार सुबह मां पार्वती की प्रतिमा खंडित मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया. घटना की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुट गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह मां पार्वती की प्रतिमा खंडित पाए जाने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया. 

मंदिर परिसर में जुटी लोगों की भीड़ 

जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान लोगों की नजर मां पार्वती की टूटी प्रतिमा पर पड़ी. प्रतिमा खंडित देख श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया. देखते ही देखते घटना की खबर पूरे शहर में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचने लगे.

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >