आसनसोल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रहेंगी रद्द

जामताड़ा. उत्तर पूर्व रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड अंतर्गत गोंडा एवं गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग के लिए प्री-प्री नॉन-इंटरलॉकिंग, प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा.

संवाददाता, जामताड़ा उत्तर पूर्व रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड अंतर्गत गोंडा एवं गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग के लिए प्री-प्री नॉन-इंटरलॉकिंग, प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की सेवा अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी. 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस को 30 जून को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर को परिवर्तित मार्ग पर चलाया जायेगा तथा यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी. 13509 आसनसोल–गोंडा एक्सप्रेस को 09, 16, 23 व 30 जून तथा 07 जुलाई को मनकापुर जंक्शन में शॉर्ट टर्मिनेट किया जायेगा. यह ट्रेन मनकापुर जंक्शन और गोंडा के बीच रद्द रहेंगी. 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस दिनांक 10, 17 व 24 जून, 01 जुलाई तथा 08 जुलाई को मनकापुर जंक्शन से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन गोंडा और मनकापुर जंक्शन के बीच रद्द रहेंगी. 13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को 08 जुलाई को हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 3 घंटे 30 मिनट देर से चलाया जायेगा. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन अस्थायी परिवर्तनों की जानकारी रखें. यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >