आद्रा मंडल में छह से 12 अक्तूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में छह (सोमवार) से 12 अक्तूबर (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के क्रियान्वयन के लिए कई ट्रेनों का नियमन किया जायेगा.

संवाददाता, जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में छह (सोमवार) से 12 अक्तूबर (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के क्रियान्वयन के लिए कई ट्रेनों का नियमन किया जायेगा. इस दौरान 12 अक्तूबर (रविवार) को 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू यात्रा रद्द रहेंगी. 11 अक्तूबर को शुरू होने वाली 68056 टाटा-आसनसोल मेमू पैसेंजर यात्रा रद्द रहेंगी, जबकि 68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू की 07 अक्तूबर को होने वाली यात्रा आद्रा में संक्षिप्त समाप्ति हो जाएगी और आद्रा से ही संक्षिप्त यात्रा के रूप में आरंभ होगी. आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यह सेवा रद्द रहेंगी. 68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू की 11 अक्तूबर को शुरू होने वाली यात्रा आद्रा से ही संक्षिप्त यात्रा के रूप में आरंभ होगी. आसनसोल-आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेंगी. 68055 (आसनसोल-टाटा) मेमू पैसेंजर यात्रा की 11अक्तूबर को होने वाली यात्रा आद्रा जंक्शन पर संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त हो जाएगी. आद्रा-टाटानगर के बीच सेवा रद्द रहेंगी. 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस की 07 अक्तूबर व 10 अक्तूबर को होने वाली यात्रा गोमो स्टेशन पर संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त हो जाएगी और गोमो से ही संक्षिप्त यात्रा के रूप में आरंभ होगी. गोमो-हटिया-गोमोह के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेंगी. 63594/63593 (आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल) मेमू पैसेंजर की 12 अक्तूबर को होने वाली यात्रा का आद्रा में ही संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त हो जाएगी और आद्रा से ही संक्षिप्त यात्रा के रूप में आरंभ होगी. आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेंगी. वहीं 18184 (बक्सर-टाटानगर) एक्सप्रेस की 12 अक्तूबर को होने वाली यात्रा को बक्सर में 90 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जायेगा. पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन जारी रहेगा जामताड़ा. आगामी पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को दे��ते हुए, रेलवे ने सियालदह और गांधीधाम के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन की सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन अपने मौजूदा ठहराव और समय के साथ पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त क्षमता और लचीलापन प्रदान करेगी. 09437 गांधीधाम-सियालदह पूजा स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर और 12 नवंबर के बीच (05 फेरे) प्रत्येक बुधवार को गांधीधाम से रवाना होगी. 09438 सियालदह-गांधीधाम पूजा स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर और 15 नवंबर के बीच (05 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को सियालदह से रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >