दो बाइकों की भिड़ंत में बच्चा समेत सात लोग घायल

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वन विभाग कार्यालय के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी.

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वन विभाग कार्यालय के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में एक बच्चा समेत सात लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, चंपापुर निवासी यूनुस मियां, सहाबुद्दीन अंसारी, नाजमुन खातून और एक वर्षीय बच्चा अफनान अंसारी एक ही बाइक पर सवार होकर जामताड़ा में डॉक्टर से दिखाकर वापस घर जा रहे थे. वहीं गांडेय थाना क्षेत्र के पन्नाडीह निवासी रंजीत मरांडी, छोटेलाल मरांडी और रमेश मरांडी एक ही बाइक पर सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों भाइयों की रघुनाथपुर वन विभाग कार्यालय के समीप आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में कुल 7 लोग घायल हो गये. सभी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >