सेविकाओं को मिला सीएम मइया सम्मान योजना का फॉर्म

मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का आवेदन बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय से क्षेत्र की 235 आंगनबाड़ी सेविकाओं को उपलब्ध कराया गया.

नारायणपुर. मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का आवेदन बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय से क्षेत्र की 235 आंगनबाड़ी सेविकाओं को उपलब्ध कराया गया. वर्तमान में प्रत्येक सेविका को 80 फॉर्म उपलब्ध कराया गया है. विदित हो कि इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए हर महीने 1000 रुपये दिए जायेंगे. हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के सिंगल लिंक्ड बैंक खाते में राशि जमा होगी. इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में फॉर्म उपलब्ध होगा, जहां से 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को आवेदन-पत्र दिया जायेगा. इसके बाद पंचायतवार कैंप लगाकर आवेदन जमा लिया जायेगा. बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रखंड को जो फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, उसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी सेविका को 80 फॉर्म दिया गया है. आगे भी फॉर्म उपलब्ध हो जायेगा. मौके पर बीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, महिला पर्यवेक्षिका उमा कुमारी, नियोती दास आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >