Jharkhand Election 2024: जामताड़ा में कुष्ठ रोगियों के लिए अगल बूथ, 57 पीड़ित पहली बार करेंगे मतदान

Jharkhand Election 2024: जामताड़ा में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है. स्नेहपुर सामुदायिक भवन का मतदान केंद्र 362 "क" कुष्ठ रोगियों के लिए है. इस बूथ में 57 कुष्ठ पीड़ित मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल होगी. चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है. मतदान कर्मी पोलिंग बूथ पहुंच चुके हैं. जामताड़ा में भी चुनाव की तैयारियां कर ली गई है. इस बार जामताड़ा के मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ रोगी भी मतदान करेंगे. यह पहली बार है जब स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी के 57 कुष्ठ पीड़ित मतदाता वोटिंग करेंगे.

कुष्ठ रोगियों के लिए बनाया गया मतदान केंद्र

कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए स्नेहपुर में सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है. स्नेहपुर सामुदायिक भवन का मतदान केंद्र 362 “क” कुष्ठ रोगियों के लिए है. यह मतदान केंद्र भारत निर्वाचन आयोग के नारे “नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाइंड” को चरितार्थ कर रहा है.

दूसरे चरण के मतदान में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 14,218 है. ऐसे में इस अतिरिक्त विशेष मतदान केंद्र को बूथ संख्या 362 से ही अलग करते हुए “362 क” के रूप में गठित किया गया है. इस प्रकार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 14,218 से बढ़कर 14,219 हो गयी है.

कुष्ठ रोगियों की सुविधाओं का रखा गया है ख्याल

मतदान केंद्र संख्या 362 “क” स्नेहपुर सामुदायिक भवन हांसी पहाड़ी में कुष्ठ रोग से पीड़ित मतदाताओं की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. सुगम मतदान के लिए मतदान पदाधिकारी, सुरक्षा बल, मतदान केंद्र में व्हील चेयर, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अलावा वॉलिंटियर भी मौजूद रहेंगे.

Also Read: Jharkhand Election 2024: चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अपील, कहा- परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में लें हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >