अजगर सांप का बच्चा मिलने से क्षेत्र में सनसनी

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पबिया गांव में मंगलवार की रात एक अजगर सांप का बच्चा निकलने से सनसनी फैल गयी.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पबिया गांव में मंगलवार की रात एक अजगर सांप का बच्चा निकलने से सनसनी फैल गयी. इस घटना की जानकारी जैसे ही फैली बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. बताया जा रहा है कि अजगर लगभग 5 फीट लंबा था. लोगों ने अनुमान लगाया कि यह सांप कहीं बाहर से गांव में आ गया होगा, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिलकर अजगर को गांव से बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. काफी मशक्कत और सावधानी के बाद अजगर को गांव के पास सुरक्षित स्थानों में छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >