आरएसएस ने महालया पर किया पथ संचरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तरंजन, सलानपुर और रूपनारायणपुर इकाई ने महालया पर पथ संचरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया.

मिहिजाम. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तरंजन, सलानपुर और रूपनारायणपुर इकाई ने महालया पर पथ संचरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. इन सभी इकाई के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचरण कार्यक्रम में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया. भारत माता की झांकी और शोभायात्रा निकाली, जिसका लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. पथ संचरण का शुभारंभ रूपनारायणपुर के नंदिनीक भवन से हुआ. नगर के भ्रमण के बाद इसी स्थल पर इसका समापन हुआ. स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेश भूषा में कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >