कार से 1.33 लाख रुपये किया गया जब्त

जामताड़ा एसएफटी टीम ने गुरुवार को करमाटांड़-मधुपुर रोड स्थित गोपालपुर गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया.

विद्यासागर. जामताड़ा एसएफटी टीम ने गुरुवार को करमाटांड़-मधुपुर रोड स्थित गोपालपुर गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक कार (जेएच 11 जेड 4670) से एक लाख 33 हजार 500 रुपये जब्त किया. कोई वैध कागजात नहीं दिखाने पर रुपये को टीम ने जब्त कर लिया, जिसे कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए थाने को सुपुर्द किया गया. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने तक रुपये जमा रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >