रेस्ट ऑफ जामताड़ा ने नौ विकेट से जीता क्रिकेट मैच

जामताड़ा. आउटडोर स्टेडियम में बालक अंडर 16 क्रिकेट लीग का नौवां मैच गुरुवार को संपन्न हुआ.

संवाददाता, जामताड़ा. आउटडोर स्टेडियम में बालक अंडर 16 क्रिकेट लीग का नौवां मैच गुरुवार को संपन्न हुआ. मैच लक्ष्य क्रिकेट अकादमी बनाम रेस्ट ऑफ जामताड़ा के बीच खेला गया. मैच 40-40 ओवरों का रखा गया था. टॉस लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने जीता. पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. 24.1 ओवर खेलकर मात्र 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेस्ट ऑफ जामताड़ा की टीम ने मात्र 9.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया. इस प्रकार रेस्ट ऑफ जामताड़ा की टीम ने मैच 09 विकेट से जीत लिया. बल्लेबाजी में लक्ष्य की ओर से अंशु कुमार प्रसाद ने 23 बॉल खेल के 19 रन बनाये. रेस्ट ऑफ जामताड़ा की टीम से अभिराज कुमार ने 30 बॉल खेल कर 42 रन, ओम रंजन 27 बॉल खेल के 30 रन बनाये. वहीं गेंदबाजी में रेस्ट ऑफ जामताड़ा की ओर से सौरव कुमार महतो ने तीन विकेट, प्रिंस कुमार भोक्ता ने दो विकेट एवं यश यादव ने एक विकेट प्राप्त किये. मैच में प्लेयर्स ऑफ द मैच का पुरस्कार रेस्ट ऑफ जामताड़ा के सौरभ महतो को दिया गया. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव युगेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >