बागबेर पंचायत भवन की मरम्मत सिर्फ खानापूर्ति : पंसस

करमाटांड़ प्रखंड के बागबेर पंचायत भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जिला परिषद की ओर से कराया जा रहा है.

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के बागबेर पंचायत भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जिला परिषद की ओर से कराया जा रहा है. परंतु विभाग के उदासीनता एवं अभियंताओं की अनदेखी से संवेदक मनमानी तरीके से मरम्मत करवा रहे हैं. बागबेर पंचायत के पंसस योद्धापति मंडल ने शनिवार को पंचायत भवन मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान देखा कि मरम्मत कार्य बहुत ही घटिया तरीके से का किया जा रहा है. बताया कि रंग-रोगन में रंग की जगह प्राइमर में ही स्टेनर डालकर रंगने का कार्य किया गया है. वहीं ढलाई में गिट्टी का उपयोग नहीं किया गया है. इसी तरह हर कार्य में अनियमितता बरती गयी है. इसको लेकर कनीय अभियंता से संपर्क किया गया, परंतु विभाग को सिर्फ अपने हिस्सेदारी से मतलब हैं. जिला परिषद से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. अनसुनी करने पर उच्च अधिकारियों के स्तर से हो रहे इस प्रकार के घपला को उजागर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >