झारखंड स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का खेल? पूर्व मंत्री के इस बड़े आरोप से मची खलबली.

भाजपा नेता रणधीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने डॉक्टरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में करोड़ों रुपये के लेन-देन का गंभीर आरोप लगाया है.

जामताड़ा : भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देने रविवार को जामताड़ा पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर निशाना साधा. भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए डॉक्टरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया

सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर उठाए सवाल

रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य में सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने दावा किया कि सरकारी डॉक्टर अस्पतालों में उपलब्ध नहीं रहते और निजी क्लीनिक चला रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होती तो स्वास्थ्य मंत्री अपने स्वजनों का इलाज निजी अस्पताल में नहीं कराते. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे जमीनी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

विभिन्न विभागों पर लगाए आरोप

उन्होंने ग्रामीण विकास, पीडब्ल्यूडी, और लघु सिंचाई समेत कई विभागों में ठेकेदारों से कथित राशि वसूली का आरोप लगाया. ऊर्जा विभाग के कामकाज और सोलर व स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता पर भी निशाना साधा.

निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. सभी विभागों की निष्पक्ष जांच होने पर कई जिम्मेदार चेहरे बेनकाब होंगे.

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान

रणधीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. इस दौरान रक्तदान शिविर, गरीबों के बीच वस्त्र व खाद्य सामग्री वितरण, अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण, साइकिल व मोटरसाइकिल रैली और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी.

भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर भाजपा नेता तरुण गुप्ता, नप अध्यक्ष आशा गुप्ता, कमलेश मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >