फाइनल में रांची ने जमशेदपुर को पांच विकेट से किया पराजित

जामताड़ा. अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को जामताड़ा के आउटडोर स्टेडियम में जमशेदपुर व रांची के बीच खेला गया.

– विजेता को ट्राॅफी व 80 हजार रुपये नकद, उपविजेता को 60 हजार रूपये नकद व ट्रॉफी से किया सम्मानित फोटो – 13 विजेता टीम के साथ जेएससीए व जेडीसीए के पदाधिकारीगण संवाददाता, जामताड़ा : जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को जामताड़ा के आउटडोर स्टेडियम में जमशेदपुर व रांची के बीच खेला गया. रांची ने इस मैच को पांच विकेट से जीत कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. इससे पहले जमशेदपुर की टीम टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 199 रन पर आलआउट हो गयी. जमशेदपुर की ओर से बल्लेबाज श्रेयांश ने 54 और युवराज सिंह ने 58 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में सौरव ने 10 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट झटके. हर्ष ने दो विकेट अपने नाम किए. जवाबी पारी खेलने उतरी रांची की टीम ने 36.4 ओवर पांच विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया. रांची की ओर से बल्लेबाज रशित प्रवीण ने सर्वाधिक 68 और वैभव ने 65 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में जमशेदपुर के शिवम ने नौ ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. इस प्रकार रांची ने पांच विकेट से मैच जीत कर क्रिकेट अंडर 16 टूर्नामेंट को अपने नाम किया. रांची के सौरव को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैच ऑफ द मैच चुना गया. उन्हें ट्राॅफी व पांच हजार नकद प्रदान किया गया. विजेता टीम रांची को ट्राफी व 80 हजार रुपये नकद दिया गया. उप विजेता टीम जमशेदपुर को 60 हजार नकद और ट्राफी दिया गया. मैच में अंपायर उमेश पाठक, अरविंद सिंह, स्कोरर गजेंद्र कुमार और रेफरी अनवर मुस्तफा, झारखंड राज क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव प्रवीण नारायण सिंह, जिला प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, गिरिडीह के जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी, मुजफ्फर अली, निगम कृष्ण सिंह, युगेश सिंह, रवींद्र झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >