झामुमो धसनियां पंचायत अध्यक्ष बने राकेश यादव व सचिव लखन मुर्मू

प्रखंड की धसनियां एवं पालाजोड़ी पंचायत में झामुमो पंचायत कमेटी का गठन शनिवार को किया गया.

फतेहपुर. प्रखंड की धसनियां एवं पालाजोड़ी पंचायत में झामुमो पंचायत कमेटी का गठन शनिवार को किया गया. मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में परेश यादव, वकील सोरेन, अशोक महतो, अरविंद कुमार मुर्मू, दानीनाथ महतो, विनय चौधरी थे. सर्वसम्मति से धसनियां पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव व सचिव लखन मुर्मू को चुना गया. वहीं कोषाध्यक्ष जिलाजीत महतो, मीडिया प्रभारी अजय कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष गौरांग राय, इंद्रजीत महतो, डॉक्टर किस्कू को बनाया गया. सह सचिव में सुखदेव मुर्मू, संजीव कुमार मुर्मू, सतीश मरांडी बनाए गए हैं. संगठन मंत्री नुनुधन हांसदा, निमाई प्रसाद यादव, राजू महतो, कार्यकारणी सदस्य शिवधन बेसरा, लखीराम बेसरा, सहदेव मुर्मू, बच्चन यादव, प्रदीप मरांडी, मदन राय को बनाया गया है. पालाजोड़ी पंचायत अध्यक्ष संदीप कुमार यादव, सचिव जियाबाबू हेंब्रम, कोषाध्यक्ष लालमोहन चौधरी, मीडिया प्रभारी दामोदर राय, उपाध्यक्ष नृत्यगोपाल गोराई, सेकेन सोरेन, कमल पंडित को चुना गया. सह सचिव में बिक्रम सिंह, परमानंद पावरिया, आताउल अंसारी, संगठन मंत्री में जयप्रकाश हेंब्रम, सुरेश हांसदा, मोहरील मरांडी, कार्यकारणी सुरेंद्र टुडू, अशोक मरांडी, दिनेश गण, अमित मरांडी, मदन भंडारी को चुना गया. मौके पर पर्यवेक्षक संयोजक मंडली के सदस्य परेश यादव ने कहा कि झामुमो अनुशासित पार्टी है. सभी नए सदस्य इसका ख्याल जरूर रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >