पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को करें जागरूक : पीडीजे

जामताड़ा कोर्ट. विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को जागरुकता सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पृथ्वी हमें वायु, जल, अन्न और जीवन प्रदान करती है पृथ्वी दिवस. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कार्यक्रम का किया आयोजन प्रतिनिधि, जामताड़ा कोर्ट. विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को जागरुकता सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष राधा कृष्ण ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमें वायु, जल, अन्न और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करती है, इसलिए इसकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध और संतुलित बनाया जा सकता है. डालसा के सचिव पवन कुमार ने कहा कि पृथ्वी केवल एक ग्रह नहीं, बल्कि हमारा घर है. यह हमें हवा, पानी, भोजन और आश्रय प्रदान करती है. उन्होंने लोगों से जंगलों की अंधाधुंध कटाई रोकने, जल एवं बिजली की बचत करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की अपील की. इस दौरान कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अजय कुमार, सीजेएम नीतीश निलेश संगा, एसीजेएम मो. नईम अंसारी, एसडीजेएम अमित आलडा, न्यायिक दंडाधिकारी सालीका अन्ना हेरेंज, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, सचिव अरविंद सरकार एवं अशोक तिवारी आदि अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से आम, जामुन, अमरूद के पौधे लगाये. मौके पर पीएलवी अमित कुमार मिश्रा, राजेश दत्त, निताई मंडल, मिहिर सिंह, श्याम सुंदर टुडू, विश्वजीत पाल, आनंद महतो, जगत मोहन आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >