जिले में साइबर अपराध पर लगायें लगाम : एसपी

एसपी एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की समीक्षा की.

जामताड़ा. एसपी एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की समीक्षा की. इस अवसर पर एसपी ने पूर्व से लंबित कांडों, वारंट, कुर्की का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं क्षेत्र में गश्ती करने और छापेमारी करने को कहा. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों, एटीएम की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. कहा जिले में साइबर अपराध पर हर हाल में नकेल कसना है. इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर एएसपी अमित कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागुुरी, नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, साइबर डीएसपी अशोक राम सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >