धर्मराज मंदिर में हुआ शोधन-संस्कार कार्यक्रम

सिमलडुबी पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव में नवनिर्मित धर्मराज मंदिर में मंगलवार को शोधन-संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ.

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के सिमलडुबी पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव में नवनिर्मित धर्मराज मंदिर में मंगलवार को शोधन-संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ. बाबा के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. फूल, बेलपत्र, नैवेद्य आदि पूजा सामग्री थाली में सजाकर धर्मराज के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा की. आचार्य सह पुरोहित रविंद्र नाथ झा, सुबोध कुमार पांडेय एवं दिलीप कुमार पांडेय के सान्निध्य में वैदिक रीति रिवाज से कलश स्थापन कर शुद्धिकरण, पंचदेव का आवाह्न-पूजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >