दुर्गापूजा के दौरान यातायात सुगम बनायें पूजा कमेटियां : एसडीओ

जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में दुर्गापूजा को लेकर बैठक हुई. इसमें जिले के लाइसेंसी-गैर लाइसेंसी पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए.

संवाददाता, जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में दुर्गापूजा को लेकर बैठक हुई. इसमें जिले के लाइसेंसी-गैर लाइसेंसी पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए. एसडीओ ने दुर्गापूजा आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की. इस वर्ष तीन माह से हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर पूजा आयोजन परिसर में जल-जमाव के साथ-साथ पूजा पंडाल निर्माण, विद्युत साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया. साथ ही दुर्गापूजा के अवसर पर यातायात सुगम बनाये रखने की अपील की. श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्थान चिह्नित कर रोड स्लाइडर आदि की व्यवस्था करने, समितियों को पूजा पंडालों में अत्यधिक भीड़ होने के समय एवं पूजा समाप्ति के उपरांत प्रतिमा विसर्जन का समय, मार्ग की सूचना केन्द्रीय शांति समिति की बैठक के पूर्व अपने थाने में देने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >