संवाददाता, जामताड़ा. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर जोरदार हमला बोला. कहा कि भाजपा अब किसानों, गरीबों और आम जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है. भाजपा को यह बताना चाहिए कि आखिर किस मुंह से वह किसानों के हित की बात करती है, जबकि उनकी सरकार में खाद, बीज, कृषि उपकरण, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है. खेती-किसानी आज घाटे का सौदा बन चुकी है. एक तरफ किसान महंगे खाद और डीजल से परेशान हैं, दूसरी तरफ फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेताओं को पहले आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए, फिर जनता को ज्ञान देना चाहिए.
पेट्रोल-डीजल महंगा कर जनता की लूटी गयी जेब : फुरकान
जामताड़ा. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर जोरदार हमला बोला.
